एक लेखक कवि अथवा कहानीकार होना दुनिया के सबसे अद्भुत अनुभवों में से एक है । आप अपनी भावनाएँ, दुःख-दर्द व अच्छे बुरेअनुभव किसी काग़ज़ पर लिखते है और लोग उन्हें पढ़कर ख़ुद के जीवन की समानताओं को उसमें ढूँढने की कोशिश करते है । किसी ने सही कहा है अच्छा लेखक कभी मरता नहीं है । वह अपनी लिखी कहानियों और किताबों में हज़ारों साल तक जीवित रहता है ।एक सच्चा लेखक होने की निशानी यह है की आप वही लिखते हो जो आप लिखना चाहते है और जिस दिन वह लिखना शुरू कर दिया जोलोग आप से लिखवाना चाहते है, जो आप के मन की उपज के विपरीत है तो आप के अंदर का लेखक मर जाएगा । लेखक अपनी कल्पनाओंकी दुनिया में रहता हैं जहाँ वह अपने ख़्यालों को उपजाता है और जब ये ख़्याल किसी सुंदर कहानी का रूप लेते है तो पढ़ने वाला निश्चय हीआनंद लेता है।
सच्चा लेखक कभी किसी से बेहतर नहीं लिखना चाहेगा वो सिर्फ़ अपना बेहतर लिखना चाहेगा।
©️Vikram N Khorwal
©️Vikram N Khorwal
No comments:
Post a Comment