अभी एक सपना देखा की राहुल गांधी के साथ कई नेताओं ने बी॰जे॰पी॰ जोईंन कर ली थी। तभी वो अचानक से भक्तों के लिए पप्पू से राहुलहो गये थे । वाहटस एप यूनिवर्सिटी में भक्तों की पोस्ट में गांधी परिवार की अच्छी बातों के अलावा कुछ नहीं दिख रहा था कुछ लोग राहुल कीतारीफ़ों के पुल बाँध रहे थे (जो थोड़ा सा funny था ) । लोगों की एंटीराहुल आइडियोलोजि जैसे मर चुकी थी । कुछ लोग इस गठबंधन का श्रेयअमित शाह को दे रहे थे । देश में विपक्ष का अंत हो चुका था । मोदी और राहुल साथ में ही बैठे थे । मोदी के भाषण बाद राहुल का नम्बरआने वाला था । शायद ऐसा दोंनों ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए किया होगा क्योंकि “सत्ता सुख परम सुख” । अब सरकार की ग़लत नीतियोंपर बोलने वालों में कुछ लेखकों और गिने चुने पत्रकारों के अलावा कोई नहीं बचा था जिन्हें भी अपनी सुरक्षा का डर सता रहा था । यह एकबहुत ही भयावह सपना था ।
सत्ता में विपक्ष का ना होना वास्तव में बहुत ही भयानक होता हैं । इसीलए अपने घर से निकलिए और वोट देने जाइए क्योंकि आपका वोट एक बहुमत की सरकार नहीं तो एक मज़बूत विपक्ष ज़रूर बनाएगा ।
©Vikram N Khorwal
No comments:
Post a Comment